जगराओं : 220 के.वी. एस/एस जगराओं से संचालित 11 के.वी फीडर के सिटी फीडर-1 की बिजली आपूर्ति 26 सितम्बर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। जगराओं सिटी के एस.डी.ओ. गुरप्रीत सिंह कंग ने बताया कि तारों की आवश्यक मरम्मत के कारण जगराओं के डॉ. हरि सिंह रोड, रॉयल सिटी, शेरपुर रोड, नवी दाना मंडी, सुंदर नगर, आत्म नगर, करनैल गेट, अमर विहार आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
पावरकॉम की सुंदर नगर डिवीजन के अंतर्गत पड़ते छावनी मोहल्ला स्थित बिजलीघर में तैनात एस.डी.ओ. शिव कुमार ने बताया इलाके में बिजली की हाई टैंशन तारों की जरूरी मरम्मत के लिए 26 सितम्बर को सुबह 10 से लेकर दोपहर 3 बजे तक बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान सुरक्षा के तौर पर 11 के.वी थापर नगर फीडर को बंद रखा जाएगा।


Users Today : 53
Total Users : 18375
Views Today : 78
Total views : 33668
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 12:25 pm