श्री मुक्तसर साहिब : जिला जेल में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को जान से मारने की नीयत से हमला करने, कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर जेल नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 14 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर पुलिस स्टेशन श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज करवाई लिखित शिकायत में जिला जेल श्री मुक्तसर साहिब के सहायक सुपरिंटेंडेंट धनी राम ने बताया कि पिछले दिनों जेल में हुई मारपीट की घटना को ध्यान में रखते हुए जेल की सुरक्षा के लिए सभी ब्लॉकों व बैरकों की घेराबंदी की गई है, लेकिन शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे ब्लॉक 4 में बंद कैदी मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, ताजवीर सिंह, दीपक, अमृतपाल सिंह, परमिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, जगसीर सिंह, किरणदीप सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ दीपू, अमनदीप सिंह द्वारा ब्लॉक से बाहर निकलकर अपने साथियों से हुई मारपीट का बदला लेने की नीयत से चक्कर में आए तो ड्यूटी पर तैनात वार्डर मंगलदास ने उन्हें रोकने की कोशिश की पर वह बंद बैरकों में लगी लोहे की खिड़कियां और लोहे की पत्तियां तोड़ कर अपने साथ लाए थे।
आरोपियों ने उक्त कर्मचारी पर अचानक लोहे की पत्तियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके चलते मंगलदास को तुरंत सिविल अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब में इलाज के लिए भेजा गया और जब जेल गार्द ने कर्मचारी की जान बचाने के लिए उन्हें काबू करने की कोशिश की तो झड़प के दौरान उक्त कैदियों को मामूली चोटें आईं।
जेल चिकित्सा अधिकारी ने उक्त सभी कैदियों की मेडिकल जांच करवाई और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया। ऐसा करके उक्त कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला करने, कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाकर जेल नियमों का उल्लंघन किया है। जिस पर पुलिस ने मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, ताजवीर सिंह, दीपक, अमृतपाल सिंह, परमिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, जगसीर सिंह, किरणदीप सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ दीपू, अमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Users Today : 5
Total Users : 18944
Views Today : 5
Total views : 34674
Who's Online : 0
Server Time : October 27, 2026 2:04 am