लुधियाना : शहर में शराब का सेवन कर ड्राइविंग करने वाले चालकों के चालान लगातार जारी हैं। बीते सप्ताह भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऐसे 150 चालक ट्रैफिक पुलिस ने काबू किए हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्रंकन ड्राइविंग पर नकेल कसने के लिए लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान सप्ताह में 3 दिन विशेष रूप से नाकाबंदी कर चालान किए जा रहे हैं जिनमें बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन शामिल है। इन 3 दिनों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा 4 जगह पर नाकाबंदी की जाती है। हर दिन नाकों की लोकेशन बदल दी जाती है ताकि अधिक से अधिक प्वाइंट को कवर किया जा सके।
नाकों पर वाहन चालकों को रोककर उनका एल्कोमीटर की सहायता से एल्कोहल टैस्ट किया जाता है। टैस्ट में अल्कोहल की मात्रा 30 मिलीग्राम से अधिक आने पर चालक का ड्रंकन ड्राइविंग के जुर्म में चालान किया जा रहा है जिसकी जुर्माना राशि 5 हजार रुपए है। इसके साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसैंस भी 3 माह के लिए सस्पैंड किया जाता है। ट्रैफिक विभाग के ए.सी.पी. जतिन बांसल ने कहा कि शराब का सेवन कर ड्राइविंग करना खतरे से खाली नहीं। लोग ड्राइविंग के दौरान शराब का सेवन करने से परहेज करे। ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Users Today : 77
Total Users : 18781
Views Today : 117
Total views : 34426
Who's Online : 1
Server Time : October 25, 2026 9:40 pm