लुधियाना: जिले में एक बड़ा भयानक हादसा हो गया जिसमें एक साथ 3 गाड़ियां आपस में टकरा गई। ये हादसा लुधियाना के नेशनल हाईवे पर स्थित शिवपुरी फ्लाई पर घटा। मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक बीच रास्ते गाड़ी खड़ी करके शराब पी रहे थे। इस के चलते उक्त भयानक हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस का पूरे मामला जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि, गत रात्रि गत रात्रि पौने 11 बजे फ्लाईओवर पर बीच रास्त गाड़ी खड़ी करके युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान जालंधर के एक युवक ने अपनी कार को रोककर गाड़ी साइड करने के लिए कहा। इसी बीच देखते ही देखते पीछे आई बोलेरो कैम्पर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही एक और तेज रफ्तार कार ने बोलेरो कैम्पर को टक्कर मार दी। हादसे में कार पलटियां खाते हुए जा पलटी। कार में 4 लोग सवार थे। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताया जा रही है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और जाम हुए ट्रैफिक जाम को खुलवाया। वहीं घटना के दौरान शराब पी रहे युवक मौके से फरार हो गए।


Users Today : 5
Total Users : 18944
Views Today : 5
Total views : 34674
Who's Online : 0
Server Time : October 27, 2026 2:04 am