दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके से दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है. यहां पुलिस की एक टीम गैर जमानती वारंट जारी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहंची थी, तभी आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों के बयानों के आधार पर आरोपी आजम और अन्य हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.
कोर्ट से आरोपी आजम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र के चंदन होला गांव पहुंची थी. इस बीच पुलिस टीम को देखते ही आजम ने अपने रिश्तेदारों के साथ उन पर हमला कर दिया. इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.


Users Today : 11
Total Users : 17140
Views Today : 18
Total views : 31167
Who's Online : 0
Server Time : September 11, 2026 6:21 pm