पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच वह अस्पताल से ही आज कैबिनेट मीटिंग का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएम मान कैबिनेट की अहम मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर रहे हैं।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। खास बात यह रही कि मान अस्पताल से इस मीटिंग का हिस्सा बनें। अस्पताल से कैबिनेट मीटिंग की अगुवाई करते हुए सीएम मान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि, पंजाब में बाढ़ के हालातों के बीच पहले ये मीटिंग 5 सितंबर होने जा रही थी लेकिन सीएम मान की तबीयत बिगड़ने के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। आज सीएम भगवंत मान अस्पताल से ही मीटिंग का नेतृत्व कर रहे हैं।


Users Today : 86
Total Users : 18516
Views Today : 277
Total views : 34017
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 11:24 pm