जालंधर: दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे की जालंधर शहर की एंट्री पर परागपुर से होकर विधिपुर तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल हो गई है। शहर के दायरे में इस सड़क मार्ग पर हुए गहरे खड्डे होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो जालंधर शहर में गुजरने वाले इस नेशनल हाइवे का कई किलोमीटर लंबा टुकड़ा जर्जर हो चुका है, लेकिन परागपुर से लेकर विधिपुर तक सड़क के हालात काफी बेहाल हैं।
सड़क पर गहरे खड्डों व उखड़ी हुई सड़क की बजरी से हादसों को अधिकारी निमंत्रण दे रहे है । बरसात का पानी खड्डों में खड़ा होने के कारण कई जगह गहरे खड्डे दिखाई नहीं देते जिस कारण हाईवे पर काफ़ी बार हादसे भी हो चुके है ।इसके विपरीत नेशनल हाईवें के अधिकारियों की कई जगह सड़क पर लीपापोती मेहज़ खानापूर्ति दिखाई देती है । शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से मिल यह मामला देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नोटिस में लाने को कहा गया है । और यह भी कहा गया कि नेशनल हाईवे के नालायक अधिकारी पर इस अनदेखी को लेकर कार्यवाही भी की जाए ।


Users Today : 84
Total Users : 18406
Views Today : 119
Total views : 33709
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 8:05 pm