बठिंडा: बठिंडा के गांव विरक कला में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब गांव में ही लव मैरिज करने वाली एक युवती और उसकी छोटी बेटी की उसके ही पिता और भाई ने दरांती से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, मृतका ने करीब 3-4 साल पहले गांव विरक कला के ही एक युवक से अपनी मर्ज़ी से शादी की थी। परिवार ने इस विवाह का विरोध किया था और लंबे समय से घर में कलह चल रही थी। घटना वाले दिन युवती अपनी बेटी के साथ दवा लेने निकली हुई थी। इसी दौरान गांव के पास ही उसके पिता और भाई ने रास्ता रोककर दोनों पर दरांती से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना इंचार्ज ने बताया कि युवती के पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह मामला एक बार फिर “ऑनर किलिंग” की सोच पर सवाल खड़े करता है, जहां अपनी मर्ज़ी से शादी करने वाली लड़कियां आज भी अपने ही परिवार से सुरक्षित नहीं हैं।


Users Today : 14
Total Users : 18444
Views Today : 14
Total views : 33754
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 2:23 am