पंजाब में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। बाढ़ की चपेट में पंजाब के कई गांव आ गए हैं। पंजाब में बाढ़ के कारण लोगों को राहत और बचाव कार्यों की सख्त जरूरत है। इस दौरान प्रशासन जरूरी मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। मुश्किल की इस घड़ी में पंजाबी गायक, बॉलीवुड हस्तियां, खिलाड़ी और जानी-मानी हस्तियां भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।
इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये दान किए हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही अभिनेता ने कोई पोस्ट सांझा किया है। वायरल हो रही इस सूचना की पंजाब केसरी कोई पुष्टि नहीं करता। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आपको बता दें कि, पंजाब में आई बाढ़ ने 23 जिलों के 3.84 लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है और इस दौरान जान-माल, कृषि और पशुधन को भारी नुकसान हुआ है।


Users Today : 0
Total Users : 17228
Views Today :
Total views : 31380
Who's Online : 0
Server Time : September 16, 2026 2:53 am