• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान पुलिस थाने बुलाया तो फरार हो गया कब्जाखोर

दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक और दिग्गज उद्योगपति मुंबई के रास्ते लौट रहे घर

News desk by News desk
March 3, 2026
in अंतर्राष्ट्रीय/विदेश
0

इंदौर। इजराइल और ईरान के मध्य बढ़ते सैन्य तनाव के कारण दुबई में फंसे इंदौर के रसूखदार नेताओं और प्रमुख उद्योगपतियों की सुरक्षित वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़ समेत शहर के दिग्गज कारोबारी मनीष सहारा (सहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी 21) और गोलू पाटनी अब मुंबई के रास्ते इंदौर लौट रहे हैं। हालांकि, दुबई से इंदौर के बीच संचालित होने वाली सीधी उड़ानें अभी भी सामान्य नहीं हो पाई हैं, जिसके चलते इन सभी ने मुंबई का विकल्प चुना।

जानकारी के अनुसार, इजराइल-ईरान संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में उत्पन्न अवरोधों के कारण दुबई और शारजाह की उड़ानें पिछले तीन दिनों से निरस्त थीं। इस वजह से इंदौर का यह प्रतिनिधिमंडल वहीं अटक गया था। स्थिति में आंशिक सुधार के बाद 2 मार्च से दुबई से दिल्ली और मुंबई के बीच कुछ चुनिंदा उड़ानों का संचालन बहाल हुआ। इसके बाद यह पूरा समूह आज सुबह दुबई एयरपोर्ट पहुंचा और मुंबई के लिए उड़ान भरी।

उड़ान भरने से पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी सुरक्षित रवानगी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “बाबा महाकाल की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं से हम जल्द ही इंदौर पहुंचने वाले हैं। हमने दुबई से मुंबई के लिए सफल टेक-ऑफ कर लिया है।” उन्होंने इस संकट की घड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशीलता और सक्रिय प्रयासों के कारण ही उनकी वापसी संभव हो पाई है।

उल्लेखनीय है कि इन वीआईपी यात्रियों के अलावा इंदौर के कई अन्य पर्यटक भी दुबई और शारजाह में रुके हुए हैं। यात्रियों के अनुसार, अब वहां स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया जा रहा है। मुंबई पहुंचने के बाद यह पूरा दल कनेक्टिंग फ्लाइट या सड़क मार्ग से देर शाम तक इंदौर पहुंचने की संभावना है।

Tags: इजराइल ईरान जंगइंदौरइंदौर उद्योगपतिडॉ. मोहन यादवदुबईदुबई फ्लाइट अपडेट
Previous Post

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज

Next Post

ग्रहण के दौरान और बाद में क्या करें?

Next Post

ग्रहण के दौरान और बाद में क्या करें?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झाबुआ के राजवाड़ा चौक में कल रात को जन्माष्टमी उत्सव के लिए आयोजित किए गए मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान युवाओं की आपस में ठन गई । दो पक्ष इस तरह भिड़े कि एक दूसरे पर बुरी तरह टूट पड़े, बीच बचाव करने पर भी जब नहीं संभले तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मामला संभाला।
.
.

#janhitmedia #indore #jhabua #todaynews 
#breakingnews #news #viral #shorts #mp 
#shrikrishna #currentaffairs #crimenews
मटकी फोड़ के दौरान भिड़े, देर रात तक चला विवाद
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 9 9 1
Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 17
Total views : 30832
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 11:20 am
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.