इंदौर। जिले में जनगणना 2027 (Census 2027) के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज हुई जिला समन्वय समिति की पहली बैठक में जनगणना का पूरा खाका (Roadmap) तैयार किया गया। इस बार की जनगणना पूरी तरह से हाई-टेक होगी और दो चरणों में पूरी की जाएगी।
दो चरणों में महाअभियान: बैठक में जनगणना के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है, पहला चरण की शुरुआत अप्रैल 2026 से होगी। 1 मई से 30 मई 2026 तक कर्मचारी घर-घर जाकर मकानों की सूचीकरण (House Listing) और मकानों की गणना करेंगे। दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा। इसमें डिजिटल माध्यम से घर-घर जाकर जनसंख्या की वास्तविक गिनती की जाएगी। जनगणना 2027 के लिए ‘रेफरेंस डेट’ 1 मार्च 2027 तय की गई है।
डिजिटल जनगणना: इस बार नागरिकों को बड़ी सुविधा दी जा रही है।
ऐप का भी मिलेगा विकल्प, मकानों की सूचीकरण से पहले 15 दिन की अवधि में मोबाइल ऐप के जरिए लोग अपनी जानकारी खुद भी भर सकेंगे। दूसरा चरण पूरी तरह डिजिटल होगा, जिससे आंकड़ों में सटीकता रहेगी।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना का कार्य तय समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस कार्य में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इन्हें ट्रेनिंग देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की जा रही है। बैठक में अपर कलेक्टर निशा डामोर सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।


Users Today : 11
Total Users : 7597
Views Today : 24
Total views : 13631
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 11:36 pm