इंदौर। केंद्रीय क्रीडा एवं कला परिषद पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के तत्वावधान में प्रदेश के बिजली कार्मिकों की 47वीं अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन पॉवर जनरेशन कंपनी के जल विद्युत गृह परिसर टोंस सिरमौर जिला रीवा में हुआ, जिसमें इंदौर की टीम ने सफलता हासिल की है।
रीवा में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर क्षेत्र की टीम को महती सफलता अर्जित हुई है। गायन प्रतियोगिता में सौरभ दुबे ने सुगम गायन पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पाया, सुगम गायन महिला वर्ग में पूर्वा मंडलोई ने प्रथम स्थान अर्जित किया। शास्त्रीय गायन महिला वर्ग में भी पूर्वा मंडलोई ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इसी तरह स्वर वाद्य उपशास्त्रीय में सौरभ दुबे ने तीसरा, स्वर वाद्य शास्त्रीय में गणेश्वर लाल निषाद ने तीसरा, काव्यपाठ में सुश्री सोनल तिवारी ने तीसरा एवं सुगम गायन महिला वर्ग में सोनल तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का नाम रोशन करने वाले कार्मिकों को प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, मुख्य अभियंता इंदौर क्षेत्र आरसी जैन आदि ने बधाई दी है।

Users Today : 34
Total Users : 18356
Views Today : 49
Total views : 33639
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 7:38 am