ड्रेनेज में जहर घोलने वाली 3 फर्मों पर ₹1.70 लाख का जुर्माना
इंदौर। इंदौर नगर निगम ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ अभियान चलाया। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने झोन क्रमांक 17 में कार्रवाई की, जिसमें नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ड्रेनेज लाइन में केमिकल युक्त पानी छोड़ने वाली तीन फर्मों पर कुल ₹1,70,000 का स्पॉट फाइन लगाया गया।
रंगे हाथों पकड़ी गईं ये 3 फर्म- निरीक्षण के दौरान निगम की टीम ने पाया कि कुछ इकाइयां खतरनाक केमिकल सीधे ड्रेनेज में बहा रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया:
- यूनो ट्रेडर्स (Uno Traders): सबसे बड़ी कार्रवाई इसी फर्म पर हुई। ड्रेनेज में केमिकल छोड़ने पर ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का स्पॉट फाइन लगाया गया।
- रॉयल ट्रेडर्स (Royal Traders): इस फर्म पर ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का जुर्माना ठोका गया।
- एम.एम. ट्रेडर्स (M.M. Traders): इन पर ₹20,000 का स्पॉट फाइन किया गया।
निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ड्रेनेज लाइन केवल घरेलू अपशिष्ट जल के लिए है। इसमें केमिकल छोड़ने से ड्रेनेज सिस्टम चोक और डैमेज होता है। भूजल दूषित होता है और जनस्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। पर्यावरण को अपूरणीय क्षति होती है।
यह कार्रवाई सीएसआई (CSI) सत्येन्द्र सिंह तोमर, ड्रेनेज सब-इंजीनियर सिद्धांत मेहता और उनकी टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई। निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फैक्ट्रियों को सील भी किया जा सकता है।


Users Today : 18
Total Users : 17317
Views Today : 40
Total views : 31587
Who's Online : 0
Server Time : September 18, 2026 11:21 pm