जोन 5 से केवल 2 नोटिस देकर छोड़ा, कॉलोनाइजर के हौसले बुलंद, एक और अवैध कालोनी की तैयारी
इंदौर। अवैध कॉलोनी काटने वालो पर एक करोड़ जुर्माना और सजा के प्रावधान को ठेंगा दिखाकर इंदौर में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनी बसाईं जा रहे हैं और नगर निगम के भवन अधिकारी ने दो नोटिस देकर इति श्री कर ली है। कार्रवाई नहीं होने से कॉलोनाइजर के हौसले बुलंद हुए और सांवेर रोड पर एक और कालोनी काटने की तैयारी शुरू हो गई है।
अवैध कालोनी काटने वालों और सरकारी जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए सरकार के बड़े-बड़े दावे आए दिन आते हैं लेकिन इंदौर में अवैध कॉलोनी की बाढ़ आगई है। गौरी नगर के पीछे खातीपुरा की जमीन पर भी अवैध कॉलोनी तेजी से विकसित हो रही है यहां प्लाटों के सौदे और निर्माण 6 महीने से अधिक समय से चल रहे हैं। लेकिन कालोनी काटने वाले तिवारी और जमीन मालिक पटेल को केवल नोटिस दिया है। सूत्र बताते है कि गौरी नगर के पीछे पटेल की जमीन पर कॉलोनी बसाने वाले तिवारी ने सांवेर रोड पर एक और नई अवैध कालोनी का काम शुरु कर दिया है।
रो हाऊस भी बनाए: खातीपुरा की अवैध कालोनी में अधिकांश प्लॉट बिक चुके हैं मैं कई पर निर्माण भी हो गए हैं। इस कॉलोनी में कुछ प्लॉट पर रो हाऊस बनाए गए हैं। पिछले 6 माह से अधिक समय से यहां काम चल रहा है लेकिन नगर निगम के अधिकारी केवल कागज बिगाड़ रहे हैं।
इसका कहना है: हमने जमीन मालिक पटेल को नोटिस दिए है। अब तक करीब 15 नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन कॉलोनाइजर कोर्ट से स्टे ले आया जिसके कारण कार्यवाही नहीं हो सकी।


Users Today : 7
Total Users : 15589
Views Today : 8
Total views : 27713
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 7:05 am