पूरे मध्य प्रदेश में हजारों कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
इंदौर | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अजित पवार उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र शासन को इंदौर कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार उनको श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्रपति कांग्रेस पार्टी ने जन-जन के नेता खो दिया है जिनका व्यक्तित्व सभी को लेकर चलने का रहा है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के सफर में महाराष्ट्र की राजनीति में बहुमूल्य योगदान दिया है काफी सालों तक उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया एवं महाराष्ट्र की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका जाना पार्टी का और मेरा व्यक्तिगत नुकसान हुआ है इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य घनश्याम ठाकुर ने कहा कि अजित दादा का जाना महाराष्ट्र की जनता का बहुत बड़ा नुकसान हो गया है लोकप्रिय नेता का इस प्रकार जाना अत्यंत दुखद है इस अवसर पर प्रदेश के कार्यकर्ता नीरज सिंह पवार, श्रीमती चंदा राय संभागीय अध्यक्ष हिम्मत सिंह ठाकुर संभागीय अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह राजावत इंदौर अध्यक्ष, के के तिवारी संगठन मंत्री उल्हास बेताला प्रदेशअध्यक्ष जैन समाज सचिन जैन पराग श्रीवास्तव इत्यादि ने श्रद्धांजलि अर्पित की


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 17
Total views : 30832
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 11:21 am