मेट्रो की राह में बाधक पेड़ काटने और मकान दुकान तोड़ने का विरोध, स्टेशन के काम भी शुरू
इंदौर। मेट्रो ट्रेन के कारण शहर में होने वाली तोड़फोड़ और कटने वाले पेड़ों को लेकर जगह-जगह विरोध हो रहा है। एमजी रोड पर छोटा गणपति और रानी सराय पर लगातार विरोध चल रहा है तो कुछ स्थानों पर मेट्रो स्टेशन बनाने का काम भी शुरू हो गया है।
मेट्रो ट्रेन के पहले चरण में गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर के टीसीएस ( पालाखेड़ी ) चौराहा तक ट्रेन चलाने के बाद उससे आगे। एमआर 10 होते हुए पूर्वी रिंग रोड पर मेट्रो का काम पूरा होने की ओर है। वहीं दूसरी तरफ शहर के मध्य एमजी रोड पर मेट्रो का सर्वे पूरा हो गया और स्टेशनों के लिए कुछ स्थान चिन्हित भी किए गए हैं जिनका विरोध किया जा रहा है। मेट्रो ट्रेन को लेकर शहर में एमजी रोड पर छोटा गणपति (मल्हारगंज थाना के समीप ) और रानी सराय में तोड़फोड़ तथा पुराने पेड़ काटने का विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ स्टेशनों पर काम भी शुरू हो गया है। संघर्ष करने वालों का अब सिर्फ इतना उद्देश्य है कि मेट्रो का रूट तो नहीं बदला जा सकता लेकिन प्रभावित निर्माण को बचाया जा सके और रानी सराय के 200 से अधिक पुराने पेड़ बचाए जा सके। हालांकि इसको लेकर अभी जिम्मेदारों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
![]()
अंडर ग्राउंड या बाहर ?
मेट्रो का शहर के बीच का रूट तय हो गया है और स्टेशनों के काम भी चल रहे हैं। हालांकि अभी शहर वासियों को यह जानकारी नहीं है कि मेट्रो ट्रेन कहां से अंडर ग्राउंड जाएगी और कहां से बाहर चलेगी।


Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 5:04 am