नर्मदा पाइप लाइन और ड्रेनेज की मरम्मत के लिए शहर में एक साथ कई जगहों पर खोदे गए हैं गहरे गड्ढे
इंदौर। इन दिनों शहर में पेयजल दूषित आने की और पाइप लाइन फूटने की शिकायत लगातार दर्ज की जा रही है इसके निराकरण के लिए प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे हैं लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में पाइप लाइन की मरम्मत के लिए शहर में अचानक एक साथ कई जगहों पर खोदा गया है।
भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण कोई बड़ी त्रासदी के बाद पानी की लाइन को लेकर नगर निगम की आंखें खुल गई है और अब जगह-जगह खोदकर पाइप लाइन चेक की जा रही है । पिछले दो-तीन दिनों में शहर के हर गली मोहल्ले में सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। कहीं पानी की लाइन लीकेज तो कहीं खराब पानी की शिकायत के कारण खोदा जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में खुदाई चल रही है कि शहर का कोई बाढ़ कोई मोहल्ला नहीं बचा। हालांकि समस्या का कितना निराकरण होगा इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। दूसरी तरफ भागीरथपुरा में फिलहाल टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है और नई पाइप लाइन भी डाल दी गई है।
बुधवार से नियमित होगा निपानिया में जल वितरण
2 दिन पहले हां ठीक है निपानिया क्षेत्र में नर्मदा की बड़ी पाइपलाइन फूट गई थी। जल यंत्रालय द्वारा इसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, लेकिन वितरण सुचारु करने में अभी 2 दिन का समय लगेगा। अधिकारियों के माने तो बुधवार से क्षेत्र में जल वितरण नियमित हो सकेगा।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 20
Total views : 30835
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:54 pm