खींचतान के बीच मालवा मिल कम्युनिटी हॉल का भूमिपूजन, सवा 6 करोड़ खर्च होंगे
इंदौर। नगर निगम इंदौर द्वारा मालवा मिल क्षेत्र में कम्युनिटी हॉल बनवाया जा रहा है जिसका महापौर एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा भूमि पूजन किया गया है। इस कम्युनिटी हॉल की कीमत लागत लगभग 6:15 करोड़ बताई जा रही है। इस कम्युनिटी हॉल को लेकर राजनीतिक खींचतान भी शुरू हो गई है। वहीं इस राशि में क्षेत्र की सड़कों को सुधारने सहित अन्य कार्य करवाएं जा सकते हैं ।
खस्ता हाल हो रहे नगर निगम ठेकेदारों को समय पर पैसा नहीं दे रहा है ऐसी स्थिति में भी काम की लागत से डेढ़ गुना ज्यादा का काम करवाया जा रहा है। वह भी ऐसा काम जिसकी लोगों को हमेशा आवश्यकता नहीं है। इस समय नगर निगम का मालवा मिल कम्युनिटी हॉल चर्चा में है। दरअसल इस कम्युनिटी हॉल के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक महेंद्र हार्डिया ने कल भूमि पूजन किया है। भूमि पूजन के साथ राजनीतिक की स्थान भी सामने आ गई है बताया जाता है कि एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर को इसे लेकर आपत्ति है। कम्युनिटी हॉल को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि पहले इसे 4 करोड़ की लागत से बनाना था लेकिन अब इसकी लागत बढ़कर लगभग 6.25 करोड़ पर पहुंच गई है। उधर नगर निगम में कई ऐसे जरूरी काम भी हैं जो आर्थिक तंगी के कारण अटके हुए हैं।
सड़क ज्यादा जरूरी है
6 करोड रुपए की लागत से क्षेत्र की सड़कों की अच्छी मरम्मत की जा सकती है अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किया जा सकते हैं लेकिन नगर निगम कम्युनिटी हॉल में पैसों का अपव्यय कर रहा है।जबकि पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कई निजी परिसर है। कुल मिलाकर कम्युनिटी हाल से ज्यादा जरूरी है सड़क अथवा अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर

Users Today : 50
Total Users : 17047
Views Today : 73
Total views : 30954
Who's Online : 0
Server Time : September 6, 2026 3:15 pm