नेशनल लोक अदालत : करदाताओं का दिखा उत्साह और नगर निगम का सर्वर ठप्प कैश काउंटर पर करदाताओ की लंबी कतार
इंदौर। नेशनल लोक अदालत में सरचार्ज की छूट का लाभ लेने के लिए करदाता बड़ी संख्या में नगर निगम मुख्यालय और झोनो पर पहुंचे, लेकिन नगर निगम का सर्वर ठप होने के कारण कम समय पर नहीं हो पा रहा है और लोग लंबी लाइन लगाकर खड़े हैं।
राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए समय समय पर लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। आज लगने वाली नेशनल लोक अदालत में नगर निगम द्वारा भी संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य सभी प्रकार के टैक्स समय पर नहीं भरने वालों को लगने वाले सरचार्ज में छूट दी जा रही है। शासन निर्देशानुसार शहर के समस्त जोनल कार्यालय एवं निगम मुख्यालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत के तहत आज सुबह से ही अपने बकाया करो के भुगतान के लिए निगम मुख्यालय स्थित के कैश काउंटर पर करदाताओं की लाइन लगी कैश काउंटर पर आने वाले करदाताओं को निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा हेल्प डेस्क के माध्यम से सहायता कर राजस्व कर्मियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। लेकिन नगर निगम के सर्वर ने कर्मचारियों की मेहनत और लोगों के उत्साह पर पानी फेर दिया है। सर्वर के लगातार काम नहीं करने के कारण काम में बार-बार प्रावधान उत्पन्न हो रहा है।

बिजली प्रकरणों का भी निपटारा
लोक अदालत में बिजली कंपनी के भी राजस्व प्रकरणों का निपटारा किया जा रहा है। लंबे समय से विवाद में पड़े राजस्व प्रकरणों का भी आज निराकरण किया जा रहा है दोनों पक्षों के आपसी सामंजस्य से प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। जिला न्यायालय परिसर में करदाताओं की खूब भीड़ लगी है। बिजली प्रकरणों में आज लोक अदालत में अलग अलग मामलों में 20 से लेकर 100 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।


Users Today : 8
Total Users : 15590
Views Today : 11
Total views : 27716
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 8:22 am