प्लास्ट इंडिया 2026 इंदौर में लॉन्च, दिल्ली में लगेगी प्लास्ट इंडिया 2026 प्रदर्शनी
इंदौर। देश के प्लास्टिक उद्योग की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘प्लास्ट इंडिया 2026’ के आगामी आयोजन की घोषणा हो चुकी है। इंदौर के मैरियट होटल में लांचिंग इवेंट आयोजित किया गया। जिसमें इंदौर के प्रमुख उद्योगपति, प्लास्टिक कारोबारियों और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया
प्लास्ट इंडिया 2026 की 12वीं अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी, सम्मेलन और इंडिया नेक्स्ट का 6 दिवसीय आयोजन 5 से 10 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। लांचिंग कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में शामित हुए।

आयोजनकी जानकारी देते हुए इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल ने उद्योगपतियों को संबोधित किया। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन की औद्योगिक नीतियों और उपलब्ध सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बंसल ने औद्योगिक प्रदर्शनियों में भाग लेने के महत्व पर बल देते हुए कहा, “आप किसी भी औद्योगिक प्रदर्शनी में जाएँगे, तो आपको वहाँ नई तकनीक और मशीनों की जानकारी मिलेगी। इसका लाभ उद्योगों को आगे बढ़ाने में मिलता है। आयोजन के मुख्य अतिथि इंदौर के महापौर थे। उन्होंने अपने संबोधन में, उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक को छोड़कर अन्य प्लास्टिक उत्पादों और उनके उपयोगों की खूबियों पर चर्चा करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। इस दौरान, प्लास्ट इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष रवीश कामथ, आलोक टिब्बरेवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल के साथ प्लास्ट पैक चेयरमैन जाहिद शाह, एचएमईएल के राजेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उद्योगपति प्रवीण अग्रवाल, आईपीपीएफ कार्यकारिणी सदस्य संजीव सचदेवा, विशाल सोनी, संदीप ठाकुर, प्रवीण गुप्ता, अभिषेक कासट, हिरेन सोनी सहित बड़ी संख्या में प्लास्टिक उद्योगपति शामिल हुए।
दिल्ली एक्सपो का है आमंत्रण
मुंबई से आए प्लास्ट इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इंदौर के उद्योगपतियों को दिल्ली में होने वाले इस मेगा एक्सपो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने एक विस्तृत ऑडियो-विज़ुअल (एवी) प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयोजन की संपूर्ण जानकारी प्रदान की।


Users Today : 11
Total Users : 7597
Views Today : 24
Total views : 13631
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 11:44 pm