विपक्ष से अधिक भाजपा विधायकों के सवाल अपनी ही सरकार से सवाल
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन है। शीतकालीन सत्र में प्रदेश भर के विधायकों ने कुल 75 सवाल किए हैं और सत्ता से सवाल करने वाले 75 प्रश्नों में से 43 प्रश्न सत्ता पक्ष के विधायकों के हैं। हालांकि अनुपात के हिसाब से कांग्रेस के अधिक है।
Your Content Goes Here
मध्य प्रदेश सरकार के शीतकालीन सत्र के 5 दिन में एक दिन अवकाश के आलावा तीन दिन चले विधानसभा सत्र में विपक्ष द्वारा जहां लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। कभी राक्षसी तो कभी बंदर का भेष बनाकर सदन में जा रहे हैं, वहीं सत्ताधारी भाजपा के विधायक भी अपनों को घेरने में पीछे नहीं रहे। प्रश्न पूछने में भी सत्ताधारी भाजपा के विधायक आगे रहे हैं और 75 प्रश्नों में से 43 प्रश्न भाजपा विधायकों ने पूछे हैं, जबकि विपक्ष के कुल 32 प्रश्न है। सदन में कई बार भाजपा विधायक ही अपने मंत्रियों को घेरते हुए दिखाई दिए।
भाजपा विधायको का ध्यानाकर्षण
कटनी और जबलपुर के भाजपा विधायक संदीप जायसवाल, संजय पाठक, प्रणय पांडे और अभिलाष पांडे ने ध्यानाकर्षण लगाया, उनका आरोप था कि हाउसिंग बोर्ड अग्निकांड में शुभम त्रिपाठी पर गलत धाराएं लगाई गई। पुलिस कस्टडी में भी बाहरी व्यक्ति दिव्यांशु मिश्रा ने शुभम से पूछताछ की।
किसानों को लेकर हंगामा
विधानसभा सत्र के दौरान किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सवाल उठाए जिनके सही जवाब नहीं मिलने पर सदन में हंगामा भी हुआ। खेती और किसानों पर दो बार बात की गई और दोनों बार सदन में जमकर हंगामा हुआ।

Users Today : 7
Total Users : 15589
Views Today : 8
Total views : 27713
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 7:19 am