इंदौर के पालदा मे जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, कारखाना बंद कराया
इंदौर। पालदा औद्योगिक क्षेत्र में मसाले बनाने की फैक्ट्री जयदेव इंटरप्राइजेज बिना वैध खाद्य लाइसेंस के चलते पाई गई। परिसर मे खाद्य पदार्थो का पैकिंग एवं विक्रय को खाद सुरक्षा विभाग ने बंद कराया। यहां से लगभग 2500 किलोग्राम मसाला जब्त किया।
जिला प्रशासन एवं खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, जयदेव एंटरप्राइजेज, 59 बारदान मंडी पालदा
का औचक निरीक्षण किया। परिसर में प्रतिष्ठान प्रभारी शशिकांत गुप्ता तथा फर्म की प्रोपराइटर उनकी पत्नी अर्चना गुप्ता उपस्थित थी। उनकी मौजूदगी में
मौके पर खाद्य कारोबार के वर्तमान पते का वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त किये बिना मसाला री – पेकिंग का कार्य किया जाना पाया गया। परिसर मे पैक किये जा रहे धनिया और मिर्च पाउडर के पैकेट के लेबल पर निर्माण के 02 पते अंकित पाए गए परिसर से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर एवं मिर्च पाउडर के कुल 6 नमूने लिए तथा लगभग 2500 किलोग्राम मसाला जब्त किया गया । प्रतिष्ठान की वैध अनुज्ञप्ती (खाद्य लाइसेंस) नही होने के कारण परिसर में खाद्य पदार्थों की पैकिंग एवं विक्रय तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।
थंडर प्वाइंट से3लिए नमूने
एक अन्य कार्यवाही मे थंडर पॉइंट एवं जूस बार इंद्रपुरी से टमाटर केचप, डॉ ममता रसोई से आटा,चावल एवं बनी हुई सब्जी ,ग्वालियर हाउस इंद्रपुरी से मसाला सैंडविच, मेयोनेज़ एवं सोयाबीन तेल गुपचुप कैफे इंद्रपुरी से पनीर मोमोज एवं मैदा के नमूने लिये।
जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भी
खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा चलित लैब MP02AV7408 के माध्यम से आज इन्द्रपुरी एवं भवरकुआ इन्दौर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच के साथ-साथ खाद्य कारोबार कर्ताओं हेतु अवेयरनेस एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें फूड हैंडलर्स को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव के संबंध में जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच के आसान घरेलू तरीके से अवगत कराया गया जिससे कि वे उनके प्रतिष्ठान में निर्मित किये जा रहे तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की जांच स्वयं कर सके

Users Today : 11
Total Users : 7597
Views Today : 24
Total views : 13631
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 11:37 pm