3 महीने में पूरा उखाड़ेंगे, फरवरी में हुआ था हाईकोर्ट का आदेश
इंदौर। एबी रोड पर शहरी क्षेत्र में बने 11.5 किमी के बीआरटीएस की एक तरफ की रेलिंग को 15 दिन में उखाड़ देंगे तथा दोनों तरफ की रेलिंग हटाने में 3 महीने का समय लगेगा।

बीआरटीएस को हटाने के लिए हाईकोर्ट ने फरवरी में निर्णय दिया था, जिसके बाद नगर निगम ने एजेंसी तो निश्चित की लेकिन अब तक बीआरटीएस नहीं हटाया। इसको लेकर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें कलेक्टर शिवम वर्मा एवं निगम दिलीप यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी तय हो चुकी है और काम भी शुरू हो गया है। 15 दिन में बीआरटीएस की एक लेन हटा देंगे तथा 3 महीने में पूरा बीआरटीएस हटा दिया जाएगा। ज्ञात हो कि करीब 15 वर्ष पहले एबी रोड पर देवास नाका निरंजनपुर चौराहा से विजयनगर, पलासिया, गीता भवन नौलखा से भंवरकुआं होते हुए राजीव गांधी चौराहा तक 11.5 किलोमीटर में बीआरटी सिस्टम तैयार गया था। जिसे अब हटाया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बीआरटी हटाया जा चुका है।
इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई, फरवरी में हुए थे आदेश


Users Today : 23
Total Users : 13868
Views Today : 65
Total views : 24660
Who's Online : 0
Server Time : June 15, 2026 6:05 pm