क्या आरटीओ को भी विवाद की पहले से जानकारी थी ? और जानबूझकर खामोश रहे?
साहब अपने कार्यालय की गतिविधियों से बेखबर या मूक सहमति ?
इंदौर। परिवहन संकुल में पत्रकारों के साथ ही मारपीट और जानलेवा हमले के लिए बाबू के ऐवजी और बाहरी बदमाश दो दिन पहले से फील्डिंग कर रहे थे। तीसरे दिन अंजाम दिया। लेकिन सवाल यह है कि क्या तीन दिन तक परिसर में साजिश थी चल रही थी जिसकी आरटीओ को भनक नहीं थी या जानकर भी खामोश रहे।

किसी सरकारी परिसर में बाहरी बदमाशों द्वारा तीन दिन तक किसी के लिए फील्डिंग लगाई जाए और वहां किसी को भनक नहीं हो यह संभव नहीं है। सूत्र बताते हैं कि गड़बड़ियां उजागर करने वाले पत्रकारों के वीडियो देखकर बाबू अंकित चिंतामणि और उसके एवजियों ने तीन-चार दिन पहले योजना बना ली थी और तब से ही वे घात लगाए बैठे थे। इसका सीधा मतलब आरटीओ प्रदीप शर्मा को इसकी भनक पहले से थी और यह जानकारी उन्हें नहीं थी तो यह भी उनकी असफलता है कि उनके कार्यालय में साजिश चल रही है और उन्हें इसकी जानकारी नहीं। वैसे दबी जुबान से कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अफसर चाहते तो इस विवाद को रोक सकते थे ! इसका मतलब है अधिकारियों को जानकारी थी, बावजूद इसके इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया।
पूर्व में भी कई बार हुए विवाद
आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार उन्हें हमेशा से खटकते रहे हैं। घोटाले उजागर करने या ट्रायल और फिटनेस के मामले में बाहरी लोग पकडाने के बाद पत्रकारों से विवाद की पूर्व में भी घटनाएं हो चुकी है। इस साल ही यह तीसरा विवाद है।
कैसे होती है लाइसेंस से कमाई
एक लाइसेंस के लिए 1075 रुपए फीस लगती है , इसके आलावा फाइल पर 1500 रुपए अलग से लगते हैं। 1500 नहीं देने पर कई तरह के अड़ंगे लगाए जाते हैं, लायसेंस ही नहीं बनता। आवेदक के साथ भागदौड़ करने वाले एजेंट जहां 300-400 रुपए कमाता हैं वहीं बाबू केबिन में सीधे 1500 रुपए गिनता है। इसके अलावा विशेष मामलों में और अधिक वसूली होती है।
कई बार बाहर हुए ऐवजी, फिर भी सीधा हस्तक्षेप
परिवहन कार्यालय में अक्द् पाल गए ऐवजी के कारण ही विवाद होते हैं। कभी एजेंट से विवाद, कभी आवेदकों से तो कभी प्रेस से विवाद किए जाते हैं। हर बार विवाद के के बाद अधिकारियों द्वारा उन्हें बाहर करने की बात कही जाती है, लेकिन यह नाटक कुछ दिन चलता है और फिर ऐवजी कब्जा जमा लेते हैं।


Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 6:14 am