दावा: अब छात्रों की समस्या का समाधान एक क्लिक पर
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए ई समाधान अप शुरू किया गया है। इस ऐप के माध्यम से छात्रों की विश्वविद्यालय एवं अन्य शासकीय अथवा निजी कॉलेज में प्रवेश, एजुकेशन, परीक्षा तथा हॉस्टल आदि की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सकता है।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राकेश सिंघई ने बुधवार को इंदौर में विश्वअविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए ई-समाधान ऐप का शुभारंभ किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विश्वविद्यालय एवं इससें संबद्ध महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शिकायतों के ऑनलाइन पंजीकरण, उनकी स्थिति की निगरानी तथा समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया को और अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाएगा। इस ऐप से पारदर्शिता, जवाबदेहिता और छात्र-छात्राओं पर केन्द्रित प्रशासन के प्रति डीएवीवी की प्रतिबद्धता बढ़ेगी। ई-समाधान ऐप का निर्माण सेन्टर फॉर रिसर्च एंड इंड्रस्टियल स्टॉफ परफार्मेन्स (क्रिस्प) द्वारा किया गया है। क्रिस्प , तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत मध्यशप्रदेश शासन की संस्था है।
ऐप की विशेषताएँ
छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिये मोबाइल और वेब पोर्टल सुविधा।
•प्रत्येक अपडेट पर एसएमएस/ ईमेल अलर्ट, विस्तृत रिपोर्ट एवं परफॉर्मेंस डैशबोर्ड के साथ।
समाधान की स्थिति का रीयल-टाइम मॉनिटरिंग प्रबंधन
शैक्षणिक, परीक्षा, हॉस्टल, प्रवेश, वित्तीय आदि विषयों के समाधान हेतु प्रबंधन सुविधा।
रोल बेस्ड लॉगिन (छात्र-छात्राएँ, अधिकारी, प्रशासक आदि)।
सुरक्षित एवं गोपनीय डेटा प्रबंधन।


Users Today : 37
Total Users : 18359
Views Today : 52
Total views : 33642
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 8:22 am