इंदौर। स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शुरू हुई ‘छात्र जोड़ो यात्रा’ का कल (बुधवार) को युवा छात्र संवाद सभा के आयोजन के साथ सफल समापन हुआ। यह यात्रा लगातार बीस दिनों तक चली, जिसके दौरान NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न कॉलेजों का सघन भ्रमण किया और छात्रों तथा कॉलेज प्रशासन के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया।
जयंती पर हुआ शुभारंभ

इस यात्रा का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर माल्यार्पण के साथ किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक (आगर) विपिन वानखड़े, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, और प्रदेश प्रभारी रवि डांगी उपस्थित रहे।
संवाद सभा में छात्रहित पर चर्चा
समापन समारोह और संवाद सभा में इंदौर ज़िले के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रहित के मुद्दों पर खुलकर चर्चा और संवाद किया गया।


आयोजन में NSUI के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें ज़िला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल, प्रभारी विक्रम सिंह सचान, संयोजक राजवीर सिंह लाखा के साथ-साथ प्रदेश महासचिव शुभम सिंह दरबार, ज़िला उपाध्यक्ष फ़िरोज़, ज़िला महासचिव तन्मय सिंह राजपूत, SUI अध्यक्ष हर्षित चौधरी, SUI उपाध्यक्ष नवीन पंवार, अध्यक्ष शुभम ठाकुर, और DAVV अध्यक्ष तेज सिंह सेंगर शामिल थे।
जीतू पटवारी का जन्मदिन मनाया गया
संवाद सभा के दौरान एक विशेष आकर्षण यह भी रहा कि इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 5:04 am