यूपी के उपमुख्यमंत्री पाठक द्वारा प्रदान किया जाएगा किशोर अलंकरण सम्मान
इंदौर (जनहित मीडिया )। पार्श्व गायक किशोर कुमार की याद में दिए जाने वाले किशोर अलंकरण सम्मान के लिए पहली बार इंदौर में आयोजन किया जा रहा है। जहां किशोर दा ने अध्ययन किया उसी क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शामिल होंगे और उनके द्वारा ही सम्मान दिया जाएगा।

- राग इंदौरियन्स कला एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा स्थापित पहले किशोर कुमार अलंकरण समारोह 29 नवंबर शनिवार को शाम 5.30 बजे क्रिश्चियन कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर पर गायक राजेश अय्यर और प्रदेश स्तर पर एक गायक कलाकार को किशोर कुमार अलंकरण सम्मान से सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अश्विन जोशी, विधायक गोलू शुक्ला, समाजसेवी योगेंद्र महंत, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी वर्तमान अध्यक्ष दीपक कर्दम और कांग्रेस नेता राधे श्याम पटेल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। राग इंदोरियंस कला एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष तन्मय पांडे और सचिव जवाहर मंगवानी संस्था के संरक्षक प्रमोद दीक्षित ने बताया कि किशोर कुमार ने इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज में अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण की। यहीं हॉस्टल में रहते हुए उन्होंने दोस्तों के बीच गाने की शुरुआत की। क्रिश्चियन कॉलेज की घटनाओं पर आधारित कुछ गानों को उन्होंने अपनी फिल्मों में भी शामिल किया जैसे दे दे मेरा पांच रुपैया बारा आना…, मेरे सामने वाली खिड़की में एक चाँद का टुकड़ा रहता है… इसे देखते हुए संस्था द्वारा पहली बार क्रिश्चियन कॉलेज परिसर में ही किशोर कुमार अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष यह सम्मान ऐसे गायक कलाकारों को दिया जाएगा जो किशोर कुमार के गीतों को उन्हीं के अंदाज में गाते हैं और जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर पर ख्याति प्राप्त की है।
कार्यक्रम में किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर किशोर कुमार की पोती और अमित कुमार की बेटी मुक्ता गांगुली भी विशेष रूप से शामिल होने आ रही हैं। इस मौके पर मुंबई के गायक राजेश अय्यर, मुक्ता गांगुली और शिफा अंसारी किशोर कुमार के चुनिंदा युगल और एकल गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीजियाना न्यूज़ नेटवर्क द्वारा किया जाएगा।


Users Today : 6
Total Users : 13436
Views Today : 6
Total views : 23741
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 4:18 am