नकली जहरीला घी बनाने वाले के आगे बेबस कानून से बंधे अफसर
इंदौर। जिला प्रशासन एवं खाद्य औषधि विभाग के अधिकारियों ने करीब 10 दिन पहले जिस नकली घी बनाने वाली श्रीराम फूड्स एंड डेरी इंडस्ट्रीज के कारखाने से नकली घी और मशीन तो जप्त की, लेकिन अफसर अब तक कारखाना चलाने वाले गुप्ता से विक्रय नेटवर्क की जानकारी नहीं जुटा सके। बताया जाता है कि माफिया ने कानून का हवाला देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट इंकार कर दिया। हालांकि हमारी टीम ने नकली घी बेचने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटाई है।

पिछले दिनों पालदा क्षेत्र में शुभम फर्नीचर के पास चल रहे हैं श्रीराम फूड्स एंड डेरी इंडस्ट्रीज के कारखाने पर खाद्य औषधि विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में मिलावटी घी और अन्य सामग्री जब्त की है। कारखाना संचालक द्वारा 8 नकली ब्रांड का घी बनाकर बेचा जा रहा था। जानकारी जुटाने पर आसपास के लोगों ने बताया कि हर दूसरे दिन इस कारखाने से एक ट्रक माल बाहर निकलता था। अब सवाल यह है कि इंदौर और आसपास के क्षेत्र में कहां-कहां बेचा जाता है और प्रशासन ने तुरंत विक्रेताओं के पास का घी जब्त नहीं किया। जबकि एक दिन पहले ही श्रीराम डेयरी के इस कारखाने से बड़ा ट्रक भर कर नकली घी भेजा गया था। यदि फूड सेफ्टी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी त्वरित इसकी तैयारी कर लेते तो इंदौर और आसपास के विक्रेताओं से भी बड़ी मात्रा में घी जब्त हो जाता। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई के बाद में लगातार नरेंद्र गुप्ता से नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाना का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कानून का हवाला देते हुए गुप्ता ने स्पष्ट कर दिया कि मुझ पर जो जुर्माना होगा हो जाए लेकिन जानकारी नहीं देना। बताया जाता है कि कहां-कहां नकली माल बेचा इसकी जानकारी नहीं देने पर दो लाख रुपए का जुर्माना का प्रावधान है।
हमने जुटाई नेटवर्क की जानकारी
पालदा में आठ ब्रांड का नकली घी और गाय के घी के नाम पर जहर बनाने वाले गुप्ता की श्री राम डेरी से कहां-कहां घी सप्लाई होता है अधिकारी इसकी जानकारी नहीं जुटा सके लेकिन जनहित मीडिया की टीम ने शुद्ध के लिए युद्ध मिशन पर लगातार मेहनत की और खंडवा, मनावर तथा इंदौर के 2 प्रतिष्ठानों की जानकारी जुटाई है जो श्रीराम फूड्स एंड डेरी इंडस्ट्रीज का नकली घी बेचते हैं।
तो नई जगह शुरू होगा जहर बनाने का धंधा
नकली रसायन युक्त घी बनाने वाले गुप्ता के नेटवर्क का पता लगाकर उसे ध्वस्त नहीं किया तो कुछ दिन बाद नए सिरे से किसी नई जगह पर फिर कारखाना शुरू हो जाएगा और फिर घी के नाम पर जहर बेचा जाएगा। हमेशा के लिए इस ध्वस्त करने के लिए बेचने वाले नेटवर्क को तोड़ना बहुत जरूरी है।
जारी रहेगा शुद्ध के लिए युद्ध
इंदौर में नकली घी बनाने वाले और अन्य नकली तथा मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने बेचने वालों की जांच पड़ताल और खुलासे के लिए जनहित मीडिया की टीम लगातार सक्रिय है।


Users Today : 73
Total Users : 18395
Views Today : 107
Total views : 33697
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 5:16 pm