अमले के साथ सडक पर उतरे महापौर 15 दिन में मुख्य मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश
इंदौर: लगातार शिकायतों के बाद अब महपौर ने शहर की सुध ली और सड़कों की जर्जर हालत को सुधारने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। वे अब तड़के सुबह सफाई व्यवस्था के साथ ही देर रात सड़कों पर चल रहे पेंचवर्क कार्यों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। बीती रात आज रात महापौर भार्गव ने रावजी बाजार, फूटी कोठी रोड और बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में चल रहे पेंचवर्क कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर गुणवत्ता पूर्वक कार्य करें

ठेकेदारों को दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान महापौर ने ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी कि पेंचवर्क की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महापौर ने बताया कि शहर में प्रतिदिन चार से अधिक लोकेशन पर पेंचवर्क किया जा रहा है । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए अगले पंद्रह दिनों में शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर पेंचवर्क कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। मुख्य मार्गों के दुरुस्त होने के बाद वार्डों और गलियों में भी पेंचवर्क शुरू किया जाएगा।
सक्रियता का दिखा असर
महापौर के सक्रिय और सख्त रुख का असर पहले भी दिखाई दिया है। उन्होंने एमपीआरडीसी (MPRDC) अधिकारियों को फटकार लगाई थी, जिसके बाद मुसाखेड़ी और देवास नाका क्षेत्र में सत्यसांई सर्विस रोड का निर्माण कार्य तेज़ी से किया गया, जिससे क्षेत्र मे कुछ राहत मिली है। हलाकी अभी शहर की हालत बहुत बदतर है और एक दो दिन की सख्ती काफी नहीं है।


Users Today : 61
Total Users : 18491
Views Today : 226
Total views : 33966
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 3:20 pm