दीवारें तोड़कर किया लीज शर्तों का उल्लंघन, बदल दिया इमारत का नक्शा
इंदौर। नगर निगम द्वारा इंदौर के कई बाजारों में छोटी-छोटी दुकानें बनाकर रोजगार के लिए लीज पर दी गई थी वहां अब स्थिति माफियाराज की तरह हो गई है। नगर निगम द्वारा दी गई लीज की दुकानों पर दीवारों को तोड़कर आलीशान शोरूम बनाकर लीज शर्तों का खुला उल्लंघन किया और आश्चर्य यह है कि नगर निगम के जिम्मेदारों ने अब तक कोई कारवाई नहीं की।
शहर में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्रों में बाजार बनाए। इनमें कतारबद्ध बनी हुई दुकाने लीज पर दी गई ताकि लोग अपना कारोबार कर सके। इन दुकानों के लिए निगम द्वारा बाकायदा किराया लिया जाता है और इनका मालिकी हक आज भी नगर निगम का ही है। लेकिन दुकानों में बैठे धन्ना सेठों ने लीज शर्तों का उल्लंघन कर पूरी इमारत का नक्शा ही बदल दिय, दुकानों के बीच की दीवारें तोड़कर आलीशान शोरूम बना लिए। कोठारी मार्केट के पास की दुकानों की यह हालत हो गई है कि चश्मे वालों ने 10-15 से अधिक दुकानों पर कब्जा जमा रखा है, जबकि नियमानुसार दुकानों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।

चश्मे वालों का साम्राज्य
कोठारी मार्केट के पास बने एमजी रोड और प्याऊ वाली रोड की दुकानों में नयन ऑप्टिक्स और बोन टोन ऑप्टिक्स ने ही आधी इमारत की दोनों मंजिलों पर कब्जा जमा लिया है। आश्चर्य है कि धीरे-धीरे पूरे बाजार में पसरे इन चश्मे वालों से नगर निगम द्वारा किराया तो लिया जाता है लेकिन लीज शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई नहीं की गई। जबकि दूर से देखकर ही बताया जा सकता है कि दुकानों को तोड़कर एक किया गया है ।


Users Today : 43
Total Users : 18473
Views Today : 199
Total views : 33939
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 10:39 am