- इंदौर और अलीराजपुर के निवास सहित अन्य ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्यवाही, 22 करोड़ से अधिक की संपत्ति
इंदौर। आबकारी के पूर्व जिला अधिकारी के घर बुधवार को लोकायुक्त ने बीजी जिसमें आए से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया। लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्ति आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदोरिया से विभाग को वेतन की कमाई से कई गुना अधिक करोड़ की काली कमाई उजागर हुई।

लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन व लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मार्गदर्शन में दिनांक बुधवार को सुबह बजे सेवानिवृत्त जिला आबकारी अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के फ्लैट क्रमांक 201 व अन्य स्थानों पर लोकायुक्त इंदौर, उज्जैन एवं ग्वालियर की टीम दबिश दी। लोकायुक्त ने इंदौर के अलावा अलीराजपुर के बेकारी में भी सर्चिंग कार्यवाही की है। करवाई के दौरान लोकायुक्त पुलिस को फ्लैट कमांक 201, 402 व 403 कैलाश कुंज पलासिया इंदौर स्थित आरोपी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के आवास गृह पर उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान एवं निरीक्षक सचिन पटेरिया के हमराह लोकायुक्त इंदौर की टीम द्वारा सर्चिग की गई। उक्त कार्यवाही में 1 करोड़ 13 लाख 13612 रुपए नगदी, कुल 5 करोड़ 48 लाख 79 हजार 930 रुपए कीमती 4 किलो 221 ग्राम सोना, 8 लाख 8 हजार 086 रुपए कीमत की 7 किलो 128 ग्राम चांदी जप्त की गई। कुल 2 करोड़ 23 लाख 27 हजार 930 रुपए अन्य सामग्री जैसे वाहन, साडी, महंगी घड़ियां, हथियार, परफ्यूम, फर्नीचर आदि तलाशी पर पाया गया। इस प्रकार आवास क्रमांक 201 से 9 करोड़ 66 लाख 1 हजार 558 रुपये की चल- अचल सम्पत्ति प्राप्त मिली। भूमि आदि के दस्तावेज भी मिले हैं। बैंको में 3 लॉकर भी पाए गए इसके अलावा बैंक खाते व बीमा पॉलिसियां भी प्राप्त हुई है। बिजनेस स्कीम पार्क के विभिन्न कार्यालयों की भी सर्चिग की गई, जिसमें विभिन्न दस्तावेज जप्त हुए है। यहां चार दल उप पुलिस अधीक्षक आनन्द चौहान, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश चन्द्र पटेल, निरीक्षक प्रतिभा तोमर व निरीक्षक दीपक सेजवार के नेतृत्व में सर्चिग की गई।
बेटा बेटी ने 2.85 करोड़ उधार दिए
पुत्र सूर्याश व पुत्री अपूर्वा द्वारा जितेन्द्र चौधरी को लगभग 2 करोड़ 85 लाख रुपये उधार देने का एग्रीमेंट पाया गया है। जिसकी बैंक के दस्तावेजों से भी पुष्टि हो चुकी है। अफसर के पास से कुल 21 करोड़ 51 लाख की अकूत संपति मिली।
14 करोड़ के 3 फ्लैट
फ्लैट क्रमांक 402 किराए पर दिया हुआ है, फ्लैट 403 में पुत्री अपूर्वा व दामाद रहते पाये। सर्च पर इस फ्लेट में कुल 6 लाख 48 हजार 950 रुपये की सम्पत्ति पाई गई है। उक्त तीनों पलेटों की गाइड लाईन अनुसार अनुमानित कीमत 1 करोड़ 92 लाख रुपये पाई गई है। तीनो फ्लैट पर प्राप्त चल/अचल सम्पत्ति पर अनुमानित व्यय 14 करोड़ 49 लाख 50हजार 508 रुपये होना पाया गया है।
ये संपत्ति भी मिली
यवी ग्रीन स्कीम नम्बर 114 इंदौर स्थित फ्लैट कमांक एफ 401 पुत्री अपूर्वा के नाम से पाया गया, जिसमें द डिजाईन चैलेंज व मूवी से संबंधित फर्नीचर व डेकोरेशन पाया गया। कुल 13 लाख 7 हजार रुपये चल सम्पत्ति पाई गई है। फ्लेट का मूल्य प्राप्त रजिस्ट्री अनुसार 37 लाख 25 हजार रुपए है। इस फ्लैट पर निरीक्षक आशुतोष मिठास के नेतृत्व में लोकायुक्त दल द्वारा सर्चिग की गई थी।
काउंटी वॉक में बन रहा है बंगला
काउंटी वॉक में 4700 वर्ग फीट के भूखण्ड पर तीन मंजिला
आवास निर्माणाधीन है। यहां लगभग 12 हजार वर्ग फीट होकर गाइड लाईन के अनुसार 3 करोड़ 36 लाख 73 हजार रुपए कीमती पाया गया है। यहां निरीक्षक रेणु अग्रवाल के दल ने सर्चिग की।
ग्वालियर में धर्मेन्द्र भदौरिया का पैतृक आवास होना पाया गया है जो 160 बाय 80 वर्ग फीट है। यहां पर 22,लाख 78 हजार रुपए की चल अचल सम्पत्ति प्राप्त हुई है। इस प्रकार कुल 18 करोड़ 59 लाख 33 हजार 508 रुपए का व्यय आरोपी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा चल/अचल सम्पत्ति पर किया जाना पाया गया है। यदि वेतन/भत्ते से उनकी आय सम्पूर्ण सेवाकाल में लगभग 2 करोड़ रुपये अनुमानित मानी जाती है तो उनके द्वारा 829.66 प्रतिशत अनुपातहीन सम्पत्ति धारित किया जाना प्रथम दृष्टया पाया गया है। लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शून्य पर धारा 13 (1) बी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत दर्ज की जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया।


Users Today : 7
Total Users : 13437
Views Today : 7
Total views : 23742
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 6:45 am