शादी के बाद से ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब, इन अफवाहों को उनके पति, एक्टर जहीर इकबाल ने मज़ेदार अंदाज़ में खारिज किया है।
हाल ही में, जहीर ने सोशल मीडिया पर एक प्रैंक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखकर मज़ाक में “बेबी बंप” दिखाते हैं। वीडियो में सोनाक्षी, जहीर के इस मज़ाक पर नाराज़ होती हैं और फिर जोर से हंसती हैं। इस हल्के-फुल्के मज़ाक ने साफ कर दिया है कि ये खबरें महज़ अफवाह हैं। फैंस इस मज़ेदार वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कपल की केमिस्ट्री की तारीफ़ कर रहे हैं।


Users Today : 4
Total Users : 13434
Views Today : 4
Total views : 23739
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 1:13 am