नई दिल्ली। भारतीय डाक सेवा द्वारा कल बुधवार 15 अक्टूबर से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सभी श्रेणियों की डाक सेवाएं फिर से शुरू की जाएगी। सेवाएं करीब 2 माह पहले 22 अगस्त को निलंबित कर दी गई थीं। दोनों देशों के बीच अब फिर से डाक सेवा शुरू करने को लेकर संचार मंत्रालय ने पुष्टि की है।
भारत और अमेरिका के बीच करीब दो माह पहले अगस्त में डाक सेवा बंद कर दी गई थी। दरअसल यह निलंबन अमेरिकी प्रशासन द्वारा जारी किए गए एक कार्यकारी आदेश के कारण हुआ था, जिसने सभी डाक खेपों के लिए ‘डी मिनिमिस’ उपचार को निलंबित कर दिया था। इस बदलाव से अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा ( CBP ) द्वारा आयात शुल्क के संग्रह और प्रेषण के लिए नई नियामक आवश्यकताएँ उत्पन्न हुई थीं। सेवाओं को बहाल करने का निर्णय भारत की अंतरराष्ट्रीय डाक और निर्यात लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब एक बार फिर भारतीय डाक सेवा द्वारा अमेरिका के लिए सभी तरह की डाक सेवा बुधवार 15 अक्टूबर से शुरू की जा रही है।


Users Today : 11
Total Users : 7597
Views Today : 24
Total views : 13631
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 10:01 pm