पटना। एक और जहां राजद और कांग्रेस अभी सीटों का बंटवारा और आपसी सलाह मशविरा में लगे हैं वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने बिहार के लिए ताबड़तोड़ चुनावी तैयारी शुरू कर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यह सूची पहले चरण के चुनाव के लिए है।
भाजपा का लक्ष्य पहले चरण में अधिक सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना है। उम्मीदवारों का चयन सामाजिक समीकरणों और जीतने की संभावना को ध्यान में रखकर किया गया है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए विस्तृत रणनीति बनाई है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी ने 71 प्रत्याशियों की लिस्ट सार्वजनिक की है। ज्यादातर वर्तमान विधायक को टिकट मिला है। उनमें सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे। सिवान से मंगल पांडेय चुनाव लड़ेंगे। दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट मिला है। बीजेपी ने आरा से संजय सिंह, परिहार से गायत्री देवी को टिकट दिया है। बेतिया से रेणु देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट दिया है। वहीं, रक्सौल से प्रमोद कुमार चुनावी मैदान में नजर आएंगे। सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू को टिकट मिला है। लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा को टिकट मिला है।

रीगा से बैद्यनाथ, मधुबन से राणा रंधीर, बथनाह से अनिल कुमार मैदान में होंगे। बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा और अरवल से मनोज शर्मा ताल ठोकेंगे। राजनगर से सुजीत पासवान, ढाका से पवन जायसवाल, नरपतगंज से देवंती यादव को टिकट मिला है।

Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 18
Total views : 30833
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 12:32 pm