नई दिल्ली। मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख ने आज सुबह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वे सोमवार 13 से 16 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।
चार दिन की यात्रा पर भारत आए मंगोलिया के राष्ट्रपति ने सुबह पीएमओ पहुंचकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की, इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक दृष्टिकोण स्थापित किया। चर्चा के दौरान ऊर्जा, खनन और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। दोनों देशों के बीच कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों ( एमओयू ) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मंगोलियाई राष्ट्रपति ने भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया गया।
उखना की पहली भारत यात्रा
यह मंगोलिया के राष्ट्रपति के रूप में खुरेलसुख उखना की पहली भारत यात्रा है। यह यात्रा भारत और मंगोलिया के बीच 70 साल के राजनयिक संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है। भारत और मंगोलिया के बीच रक्षा और सुरक्षा, ऊर्जा, खनन, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी है।

Users Today : 37
Total Users : 18359
Views Today : 52
Total views : 33642
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 8:22 am