एक बार फिर घुसपैठ पर बोले गृह मंत्री अमित शाह
हर किसी को आने दिया तो देश धर्मशाला बन जाएगा- शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में घुसपैठ पर बात करते हुए कहा कि भारत में हर किसी को नहीं आने दिया जाएगा यहां वही रहेगा जो विकास में योगदान करेगा। ऐसे हर किसी को आने दिया तो भारत धर्मशाला बना देंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री ने एक समाचार पत्र के कार्यक्रम में घुसपैठ के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि यदि हर किसी को आने दिया जाएगा तो देश धर्मशाला बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक दल घुसपैठियों को वोट बैंक के तौर पर देखते हैं, जबकि ये देश के लिए खतरा हैं। मंत्री ने घुसपैठ को देश के विकास में बड़ा बताया है और यह भी कहा कि इससे आंतरिक खतरा बढ़ता है। ज्ञात रहे कि पूर्व में लोकसभा में आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025 पर चर्चा के दौरान भी उन्होंने कहा था “भारत कोई धर्मशाला नहीं है”। उन्होंने ज़ोर देकर कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों को भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा। जबकि उससे पहले भी शाह ने इस मुद्दे पर कई बार बात की है। वे 2019 में असम में एक भी अवैध अप्रवासी को नहीं रहने देने की बात कह चुके हैं ।
विपक्ष ने की निंदा
केंद्रीय मंत्री कैसे बयान पर विपक्ष के नेताओ ने निंदा करते हुए कहा कि अमित शाह का यह बयान नंदिनी है कोई भी डाल नहीं चाहता कि घुसपैठ हो और वर्तमान में देश में उन्हीं की सरकार है जिसमें वे गृह मंत्री है। सीमाओं की जिम्मेदारी शाह के पास है ऐसे में सीमाओं की रक्षा करने से उन्हें कौन रोक रहा है।

Users Today : 6
Total Users : 13436
Views Today : 6
Total views : 23741
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 3:17 am