पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को बड़ी सफलता उस समय मिली है जब बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) नाम के खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन से जुड़े आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी को अबूधाबी से भारत लाया गया. पिंदी पाकिस्तान में छुप कर बैठे खालिस्तान समर्थक आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पसियां के गैंग से जुड़ा आतंकी है. वह पंजाब में कई गंभीर श्रेणी के अपराधों जैसे पेट्रोल पंप अटैक समेत फिरौती के मामलों में वांछित है.
रिंदी के प्रत्यर्पण के लिए 24 सितंबर को पंजाब पुलिस की टीम केंद्रीय विदेश मंत्रालय और यूएई अथॉरिटीज की मदद से यूएई पहुंची और आतंकी पिंदी को अब पंजाब लाया गया है. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस सफल प्रत्यर्पण के लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय के साथ ही यूएई सरकार और भारत की केंद्रीय एजेंसियों का शुक्रिया अदा किया है.
क्या बोले पंजाब के डीजीपी?
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक ऐतिहासिक अभियान में पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के गहन समन्वय और सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को अबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित किया. पिंडी विदेशी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासिया का करीबी सहयोगी है और बटाला क्षेत्र में पेट्रोल बम हमलों, हिंसक हमलों और जबरन वसूली सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल है.’
उन्होंने कहा, ‘बाटला पुलिस की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम 24 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात गई. इस दौरान विदेश मंत्रालय और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के साथ समन्वय किया. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और आतंकी को सफलतापूर्वक न्याय के कठघरे में वापस लाए. यह सफल प्रत्यर्पण आतंकवाद और संगठित अपराध के प्रति पंजाब पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ-साथ इसकी एडवांस्ड जांच क्षमताओं और वैश्विक पहुंच को रेखांकित करता है. हम न्याय को बनाए रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के इस संयुक्त प्रयास में उनके अमूल्य सहयोग के लिए केंद्रीय एजेंसियों, विदेश मंत्रालय (एमईए) और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के आभारी हैं.’


Users Today : 29
Total Users : 18351
Views Today : 43
Total views : 33633
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:44 am