भारत 5G से 6G की ओर कदम बढ़ा रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का इंटरनेट स्पीड के मामले में कैसा हाल है? मोबाइल इंटरनेट हो या फिक्स्ड ब्रॉडबैंड, पाकिस्तान की रैंकिंग बहुत ही ज्यादा नीचे है. हम आज आप लोगों को बताएंगे कि पाकिस्तान आखिर भारत से इंटरनेट स्पीड के मामले में कितना पीछे है और रैंकिंग के मामले में पाकिस्तान कौन से पायदान पर खड़ा है?
Internet Speed in Pakistan: पाकिस्तान में इतनी है स्पीड
स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के अनुसार, मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान 100वें स्थान पर है. पिछले महीने अगस्त 2025 में पाकिस्तान में डाउनलोड स्पीड 24.32Mbps और अपलोडिंग स्पीड 8.64Mbps दर्ज की गई. वहीं, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में पाकिस्तान 145वें स्थान पर है, फिक्स्ड इंटरनेट स्पीड के मामले में पाकिस्तान में डाउनलोड स्पीड 16.28Mbps और अपलोड स्पीड 16.33Mbps है.
पाकिस्तान के इस शहर में मिलती है सबसे ज्यादा स्पीड?
इंटरनेट स्पीड के मामले में पाकिस्तान का शहर लाहौर सबसे आगे है. मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में लाहौर में 28.58Mbps डाउनलोड और 7.70Mbps अपलोड स्पीड दर्ज की गई है. वहीं, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में लाहौर 182वें नंबर पर है. फिक्स्ड स्पीड की बात करें तो लाहौर में 16.73Mbps की डाउनलोड और 16.51Mbps की अपलोड स्पीड मिलेगी.
Internet Speed in India: भारत में इतनी है स्पीड
पाकिस्तान की तुलना भारत की रैंकिंग बहुत ही ज्यादा अच्छी है. सबसे पहले बात करते हैं मोबाइल इंटरनेट स्पीड के बारे में, इस मामले में भारत 25वें और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में 98वें पायदान पर है. मोबाइल इंटरनेट के मामले में भारत में 131.77Mbps डाउनलोड और 11.18Mbps अपलोड स्पीड मिलती है. वहीं, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में अपलोड स्पीड 57.16Mbps और डाउनलोड स्पीड 59.07Mbps है.
भारत के किस शहर में मिलेगी सबसे तेज स्पीड?
देश की राजधानी दिल्ली में इंटरनेट की स्पीड सबसे ज्यादा तेज है. मोबाइल इंटरनेट के मामले में दिल्ली में डाउनलोड स्पीड 155.93Mbps और अपलोड स्पीड 8.78Mbps दर्ज की गई है.
वहीं, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 91.73Mbps की डाउनलोड और 91.98Mbps की अपलोड स्पीड दर्ज की गई है.


Users Today : 24
Total Users : 18346
Views Today : 33
Total views : 33623
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 5:57 am