पेरेंट्स बनना हर किसी के लिए बहुत खुशी की बात होती है. ये खुशी तब और दोगुनी हो जाती है जब घर में एक नन्ही परी का जन्म होता है. कहा जाता है कि बेटियां लक्ष्मी का रूप होती है. ऐसे में घर में बेटी के आने से एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है. अब जब बेटिया रानी इतनी प्यारी है तो उसके लिए प्यारा सा नाम भी सोचा जाता है. कुछ पेरेंट्स बच्चे के जन्म से पहले ही नाम सोच लेते हैं. वहीं, कुछ नामकरण से निकले अक्षरा का इंतजार करते हैं.
हिंदू धर्म में नामकरण का बड़ा महत्व है. माना जाता है कि नाम का पहला अक्षरा बच्चे की पर्सनैलिटी पर असर डालता है. ऐसे में अगर आपकी बिटियां का नाम का पहला अक्षर ‘क’ निकला है. तो चलिए इस अक्षर से शुरु होने वाले नाम की लिस्ट देखते हैं. इस लिस्ट में हम आपको बहुत ही प्यारे और अर्थपूर्ण नाम बताने जा रहे हैं, जो सबको पसंद भी आएंगे और मिनिंगफुल भी होंगे
काव्या (Kavya) काव्या नाम बहुत ही प्यारा और छोटा है. इसका अर्थ होता है कविता या साहित्यिक रचना. आप इसे चुन सकते हैं.
काम्या (Kamya) ये नाम भी एक अच्छा ऑप्शन है, जिसका अर्थ है इच्छित, वांछित और सुंदर.
कृति (Kriti) ये नाम काफी ट्रेंड में और सुनने में बहुत ही प्यारा लगता है. इस नाम का मतलब होता है. रचना या सृजन.
कुहू (Kuhu) अपनी प्यारी सी बिटिया को आप कुहू नाम भी दे सकते हैं. इस नाम का अर्थ है कोयल की आवाज.
कनिका (Kanika) कनिका नाम भले ही नया न हो लेकिन ये बहुत ही प्यारा नाम है. इस नाम का मतलब है छोटा कण या सोने का अंश.
कुशाग्रि (Kushagri) ये नाम भी आप अपनी बेटी को दे सकते हैं. ये बिल्कुल नया और ट्रेंडी है. इसका अर्थ होता है तीक्ष्ण बुद्धि वाली ( तेज दिमाग वाली)
काविनी (Kavini) काविनी नाम का अर्थ है कवयित्री या रचनात्मक. इस नाम को भी आप ऑप्शन में रख सकते हैं. ये लेटेस्ट नाम है.
कमालिनी (Kamalini) कमालिनी देवी लक्ष्मी के नामों में से एक है. आप अपने घर की लक्ष्मी को ये नाम दे सकते हैं.
कामाक्षी (Kamakshi) ये नाम भी बहुत ही सुंदर और अर्थपूर्ण है. इसका मतलब है जिनकी आंखें कामदेव जैसी हों या देवी पार्वती.
कुंजल (Kunjal) कुंजल नाम काफी कम सुना होगा. इसका अर्थ होता सुंदर पक्षी या हंस. आप ये नाम भी बेटी को दे सकते हैं.
कृतिका (Kritika) इस नाम का मतलब है नक्षत्र या एक चमकता हुआ सितारा. ये नाम आपकी बेटी के लिए काफी अच्छा रहेगा.
कैरवी (Kairavi) अपने घर की रौनक यानी अपनी बिटिया को आप ये नाम दे सकते हैं. इसका मतलब होता है ‘चांदनी’.


Users Today : 29
Total Users : 18351
Views Today : 43
Total views : 33633
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:44 am