• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
PHE दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लिल हरकत और अभद्र ईशारे  रंगवासा में सरकारी जमीन पर बस रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया अनिका मामले में जवाब नहीं दे रही सरकार, इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने दिखाई गंभीरता नगर निगम में एक और स्कैम: एक संपत्ति के कई खाते नगर निगम के 200 पेंशनर गायब, नहीं कराई KYC नरोत्तम की दावेदारी तय, नामांकन पत्र खरीदा अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त करेंगे नाफरमानी: एक वर्ष बाद भी निरस्त नहीं किया बटांकन बिजली चोरों का सहयोग कर गुप्त जानकारी उजागर करता है JE और लाइन मेन अब डीजल में भी शुरू होगी मिलावट 

मां बम्लेश्वरी के दरबार तक पहुंचना हुआ और भी सुगम, CM साय ने नवरात्र में शुरु की नि:शुल्क बस सेवा

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 23, 2025
in छत्तीसगढ़
0

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर शहर के आकाशवाणी चौक स्थित मां काली मंदिर से डोंगरगढ़ तक निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। रायपुर से मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस सेवा का नि:शुल्क लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कालीमाता सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां काली और मां बम्लेश्वरी से छत्तीसगढ़ में खुशहाली, समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

मां काली सेवा समिति द्वारा संचालित यह नि:शुल्क बस सेवा पूरे नवरात्र पर्व के दौरान नौ दिनों तक लगातार चलेगी। इस सेवा के तहत प्रतिदिन चार बसें रायपुर से श्रद्धालुओं को डोंगरगढ़ तक ले जाएंगी और उन्हें दर्शन के उपरांत वापस रायपुर लाएंगी। मुख्यमंत्री ने आज चार बसों में लगभग दो सौ महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बसों को हरी झंडी दिखाते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कालीमाता सेवा समिति पिछले दस वर्षों से निस्वार्थ सेवा भाव से प्रत्येक नवरात्र में प्रतिदिन चार बसों से श्रद्धालुओं को माँ बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु ले जाती है। यह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण भी है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में दर्शन की लालसा हर सनातनी के मन में होती है। मां के दर्शन की कल्पना मात्र से ही मन में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन कई बार परिस्थितिवश हर कोई दूर स्थित देवी स्थलों तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में यह बस सेवा श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। मां बम्लेश्वरी के दरबार तक पहुंच श्रद्धालुओं के लिए अब और सुगम हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस सेवा से समिति ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन का मार्ग प्रशस्त करने के साथ ही सेवा, समर्पण और समावेशिता का प्रेरक संदेश भी दिया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में राजिम से रायपुर तक मेमू ट्रेन का भी शुभारंभ किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ की कुंभनगरी राजिम के श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए और अधिक सुविधा होगी। उन्होंने इस पहल के लिए कालीमाता सेवा समिति से जुड़े श्रीचंद सुंदरानी, दीपक भारद्वाज और सभी पदाधिकारियों को साधुवाद दिया।

इस अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति से एक बस कवर्धा से डोंगरगढ़ तक चलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी एवं पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Previous Post

स्कूल में प्रिंसिपल और शिक्षक ने किया इतना प्रताड़ित, डर के मारे छात्रा ने कर लिया सुसाइड, परिजनों के गंभीर आरोप

Next Post

खंडवा में लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, कारखानें से 4 लाख की कीमती लकड़ी समेत 9 लाख का सामान जप्त

Next Post

खंडवा में लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, कारखानें से 4 लाख की कीमती लकड़ी समेत 9 लाख का सामान जप्त

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन,  मोदी के पुतले जलाए...
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सरकार द्वारा लाठी चार्ज के आदेश पर पुलिस ने छात्रों को बुरी तरह पीटा है। कई छात्र अस्पताल में भर्ती है, जिन्हें देखने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं के साथ पीएम आवास के बाहर धरना दे दिया था। 
दोपहर में धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं और राहुल को कुछ देर बाद ही पुलिस ने उठाने की कोशिश की, पुलिस की नहीं सुनने पर जबरिया तरीके से उन्हें उठाकर पुलिस वैन में ले गई। 
राहुल गांधी के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में विरोध शुरू कर दिया और पीएम नरेंद्र मोदी के पुतले भी फूंके गए। 
.
.

#janhitmedia #rahulgandhi #raga #congress 
#delhipolice #delhi #indore #news #protest 
#bhopal #harda_news #madhyapradesh
राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, मोदी का पुतला जलाया # #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 5 5 8 7
Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 5:01 am
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.