बेलतरा: छत्तीसगढ़ के बेलतरा के नेवसा स्थित सीता देवी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की एक छात्रा ने शुक्रवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इस दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
परिजनों का कहना है कि छात्रा को स्कूल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक शिक्षक ने कक्षा के बीचोंबीच बच्ची को बाल पकड़कर घसीटा और डंडे से पिटाई की थी। इस घटना से वह मानसिक रूप से आहत थी। परिवार ने आरोप लगाया कि स्कूल की प्रिंसिपल और संबंधित शिक्षक छात्रा के साथ अक्सर सख्त और अपमानजनक व्यवहार करते थे। मृतक छात्रा के शरीर पर चोटों के निशान भी देखे गए।
मौके पर पहुंची रतनपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय ग्रामीण और अभिभावक घटना को लेकर आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाती, तो छात्रा को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।


Users Today : 24
Total Users : 18346
Views Today : 33
Total views : 33623
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:01 am