बटाला : पुलिस लाइन रोड स्थित भुल्लर पैलेस स्ट्रीट के सामने उत्तम नगर में इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम के मालिक परमजीत सिंह ने बताया कि यह उनकी “स्टार इलेक्ट्रो वर्ल्ड” नाम की दुकान है, जो गुरदासपुर रोड स्थित भाइयों दी हट्टी के सामने स्थित है।
उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें फोन आया कि गोदाम में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने अनुमान लगाया कि लगभग 24 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नीरज शर्मा के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही बटाला विधायक शैरी कलसी के छोटे भाई और आप नेता अमृत कलसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के साथ अपना दुख साझा किया और हर संभव मदद देने का वादा किया।


Users Today : 17
Total Users : 16221
Views Today : 24
Total views : 28948
Who's Online : 0
Server Time : August 8, 2026 10:16 pm