नगर निगम के मार्केट विभाग ने दुकानों पर किराया बकाया होने एवं दुकानों में आवंटित के अतिरिक्त व्यवसाय करने पर कार्यवाही की
इंदौर ( जनहित मीडिया) । नगर निगम के मार्केट में दुकान आवंटन करवाने के बाद 0 नगर निगम के किराएदारों ने पिछले कई वर्षों से लीज रेट नहीं दिया। प्रत्येक दुकान पर लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक बकाया हो गया है। ऐसी दुकानों को सील करने को कार्रवाई की गई।

प्रभारी आयुक्त आकाश सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम के मार्केट विभाग द्वारा निगम की मार्केटों में विशेष जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिन दुकानों पर निगम का किराया लंबे समय से बकाया पाया गया अथवा जिन दुकानों में मूल आवंटी के स्थान पर अन्य व्यक्तियों द्वारा व्यवसाय संचालित किया जाना पाया गया, उनके विरुद्ध निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील किया गया।
मार्केट विभाग द्वारा शास्त्री मार्केट की जिन दुकानों को सील किया गया उनमें दुकान क्रमांक 240 – प्रताप सिंह खुराना पर बकाया राशि 6,68,546 रुपए बकाया, दुकान क्रमांक 239 अंजना सकलेचा बकाया राशि 2,37,883 रूपए है। दुकान क्रमांक 235 पुष्पपा सुराणा पर 4,10,172 रुपए बकाया है तो दुकान क्रमांक 236 के अनिल सुराणा 4,10,500 रुपए बकाया है। इसी तरह दुकान क्रमांक 255 की मीना बाई जैन पर बकाया राशि 5,73,870 रुपए और दुकान क्रमांक 274 के राकेश खंडेलवाल पर1,22,118 रुपए बकाया है। दुकान क्रमांक 266/बी अशोक अग्रवाल पर रुपए 2,54,752, और दुकान क्रमांक 155 के केशरीमल जैन पर रुपए 1,60,655 बकाया है।
नगर निगम ने सभी आवंटियों से अपील की है कि वे समय पर किराया जमा करें तथा दुकान आवंटन की शर्तों का पूर्णतः पालन करें। निगम ने स्पष्ट किया है कि किराया बकाया रखने अथवा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वाले आवंटियों के विरुद्ध आगे भी निरंतर जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Users Today : 16
Total Users : 17315
Views Today : 33
Total views : 31580
Who's Online : 0
Server Time : September 18, 2026 6:46 pm