अद्भुत प्रतिभा का धनी 7 वर्ष का बच्चा 4 वर्ष की उम्र में भी बना चुका रिकॉर्ड
इंदौर। मां अहिल्या के नगर इंदौर के अनघ चित्तौड़ा ने 7 वर्ष की आयु में 10 मिनिट 48 सेकंड के रिकॉर्ड टाईम में 50 मंत्र और श्लोक बोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसको वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने सर्टिफाइड किया है। अनघ का यह रिकॉर्ड उनके 7 वर्ष के पूर्ण होने के दिन यानी जन्मदिन पर प्रमाणित हुआ था। जिसका सर्टिफिकेट हाल ही में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से प्राप्त हुआ।

इतनी छोटी आयु में प्राप्त यह असाधारण उपलब्धि केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और श्रेष्ठ संस्कारों की विजय है। इसके पहले 3 वर्ष 11 माह 13 दिन की आयु में अनघ ने 9 अंक की संख्या (10 करोड़ तक) की 50 जोड़ी (कुल 100 बड़ी-छोटी) संख्याओं की तुलना केवल 5 मिनट 20 सेकंड में करके पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसी प्रकार दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने 4 वर्ष 9 दिन के अल्प आयु में पूर्ण किया। जिसमें 3 मिनिट 1 सेकंड के समय में 50 मसालों की पहचान की थी। जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
इस प्रेरणादायी उपलब्धि के पीछे माँ श्रद्धा चित्तौड़ा की वर्षों की साधना, समर्पण और अथक मेहनत है। उन्होंने अनघ के केवल दो वर्ष की आयु से ही संस्कृत श्लोकों का नियमित अभ्यास प्रारंभ कराया। आज अनघ का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड केवल उसकी प्रतिभा का ही नहीं, बल्कि एक माँ के अथक परिश्रम, त्याग, तपस्या और संस्कारों का भी उज्ज्वल प्रमाण है।
पिता प्रणय चित्तौड़ा का निरंतर प्रोत्साहन, सहयोग और विश्वास इस पूरी यात्रा की सशक्त प्रेरणा रहा। परिवार के सामूहिक प्रयासों ने इस असाधारण उपलब्धि को संभव बनाया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर दादा-दादी अजय – ममता चित्तौड़ा के होनहार पोते नाना -नानी अशोक-उर्मिला मेहता के लाड़ले नाती अनघ की इस उपलब्धि पर परिजनों एवं मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


Users Today : 16
Total Users : 17315
Views Today : 33
Total views : 31580
Who's Online : 0
Server Time : September 18, 2026 6:43 pm