जालंधर : जिला मैजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि इस दीवाली पर अस्थायी पटाखा मार्किट के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। इस बार चारा मंडी लंबा पिंड और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड,में अस्थाई पटाखा मार्किट लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि हर साल बर्ल्टन पार्क में पटाखा मार्किट लगती है, लेकिन इस साल वहां निर्माण और नवीनीकरण कार्य के कारण मार्किट नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने बताया कि नगर निगम कमिश्नर द्वारा उपयुक्त स्थानों की व्यवहार्यता जांच के बाद रिपोर्ट पेश की गई। जिसको मुख्य रखते हुए चारा मंडी लंबा पिंड और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड चयन किया गया।
जिला मैजिस्ट्रेट ने संबंधित अथॉरिटी को निर्देश दिए कि इन स्थानों पर एक्सप्लोसिव रूल्स, 2008 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और अग्निशमन अधिकारी को सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के पत्र में जारी निर्देशों के अनुसार करने के आदेश दिए।


Users Today : 5
Total Users : 19029
Views Today : 6
Total views : 34838
Who's Online : 0
Server Time : October 29, 2026 8:02 am