जालंधर : इस बार दिवाली पर बर्ल्टन पार्क में पटाखा मार्केट नहीं लगेगी। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इस बार बर्ल्टन पार्क में पटाखा मार्केट लगाने की अनुमति नहीं होगी। पटाखा मार्केट के लिए शहर में दो नई जगहें तय की गई हैं एक चारा मंडी लम्मा पिंड चौक और दूसरी नकोदर रोड पर लायलपुर खालस स्कूल के ग्राउंड में।
वहीं इस फैसले के बाद व्यापारियों में नाराजगी पाई जा रही है। व्यापारियों ने नकोदर रोड वाली जगह पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यहां आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है और चारों तरफ घनी आबादी है। वहीं यहां पर पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है और किसी हादसे की स्थिति में लोगों के लिए सुरक्षित निकल पाना मुश्किल होगा।
इसके साथ ही व्यापारियों ने सवाल उठाए कि पिछले साल बर्ल्टन पार्क में 150 से अधिक दुकानें लगी थी जबकि जालंधर में 20 के करीब लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेता हैं। इसे लेकर प्रशासन का कहना है कि गैर-कानूनी दुकानें इस बार नहीं लगेगी। इसके साथ ही दोनों तय स्थलों पर सुरक्षा और नियमों की पूरी पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर और नगर निगम को आदेश दिए गए हैं।


Users Today : 6
Total Users : 19030
Views Today : 7
Total views : 34839
Who's Online : 0
Server Time : October 29, 2026 8:58 am