चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं के हित में एक अहम ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2026 के बजट में पारित होने के बाद पंजाब की महिलाओं को वादे के अनुसार 1100 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान किया है।
भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और यह वादा किसी भी हालत में अधूरा नहीं रहेगा।
गौरतलब है कि सरकार बनने से पहले भगवंत मान ने घोषणा की थी कि पंजाब की महिलाओं को मुफ्त सफर के साथ 1100 रुपये मासिक दिए जाएंगे। अब इस वादे को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस फैसले से न केवल गृहिणियों को राहत मिलेगी, बल्कि उनके दैनिक जीवन में आर्थिक संबल भी पैदा होगा।


Users Today : 4
Total Users : 19028
Views Today : 4
Total views : 34836
Who's Online : 0
Server Time : October 29, 2026 7:06 am