ग्वालियर: ग्वालियर पहुंचे PCC चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए जा रहे वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदेश की जनता को जागरूक करने की कोशिश को समर्थन दिया और कहा कि कांग्रेस इस दिशा में कार्यक्रम बना रही है।
‘सिंधिया बताएं, वोट चोरी करके मंत्री बने या नहीं’
पटवारी ने कहा कि जगह-जगह रेलिया आयोजित की जा रही हैं, जिनमें हजारों कांग्रेसजन और आम लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर देश में वोट के अधिकार का विश्वास खत्म हो गया तो लोकतंत्र बचेगा कैसे। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी जी ने देश की सेवा का मुद्दा उठाया है, जबकि मोदी और पूरी बीजेपी इसका जवाब देती है। चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए।’
पटवारी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री वोट चोरी से बने हैं तो देश का आम नागरिक सवाल पूछेगा। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी नेताओं पर तंज कसा कि उन्होंने चुनाव में अराजकता फैलाई और प्रशासन का दुरुपयोग किया। पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी के पास जो साक्ष्य हैं, उसका जवाब बीजेपी के पास होना चाहिए।
जेन-Z बयान पर पलटवार
बीजेपी ने राहुल गांधी पर जेन-Z युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया, जिस पर पटवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अपने पाप छुपा रही है। उन्होंने 2014 से मोदी सरकार के अधूरे वादे गिनाए – रोजगार, अर्थव्यवस्था, किसानों की आय, गरीबी और भ्रष्टाचार को मिटाने के वादे पूरे नहीं हुए।
कांग्रेस में गुटबाजी पर टिप्पणी
पटवारी ने कमलेश्वर पटेल के पार्टी में गुटबाजी पर दिए गए बयान को सही ठहराया और कहा कि पार्टी में एकजुटता आनी चाहिए, नेताओं की चिंता बनी रहती है लेकिन सही दिशा में कदम उठाना जरूरी है।


Users Today : 113
Total Users : 18913
Views Today : 151
Total views : 34602
Who's Online : 0
Server Time : October 26, 2026 6:11 pm