रीवा: रीवा के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक सिद्दार्थ तिवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों नेता लगातार एक-दूसरे पर सार्वजनिक मंच और सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
सिद्दार्थ तिवारी का मंच से हमला
बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्दार्थ तिवारी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। सिद्दार्थ ने दिग्विजय सिंह को मौलाना कहकर संबोधित किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपने परिवार के संस्कारों के अनुरूप नहीं चलते। सिद्दार्थ ने कहा, ‘कांग्रेस की नीयत और चरित्र को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता। वे वही नेता हैं जो ओसामा जैसे आतंकवादी को ‘ओसामा जी’ कहकर बुलाते थे।’
दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया पलटवार
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा है कि ‘सिद्धार्थ मेरे पुत्र समान है। उनके परिवार से मेरे घनिष्ठ संबंध थे और रहेंगे। पुत्र ‘सपूत’ या ‘कपूत’ हो सकता है, लेकिन ‘पिता’ कभी ‘कुपिता’ नहीं हो सकता। प्रभु सिद्धार्थ को ईश्वर सदबुद्धि दें। जय सिया राम।’


Users Today : 108
Total Users : 18908
Views Today : 144
Total views : 34595
Who's Online : 1
Server Time : October 26, 2026 5:33 pm