लॉरेस बिश्नोई भले ही जेल में बंद हो, इसके बाद भी उसकी गैंग बाहर पूरी तरह से एक्टिव बनी हुई है. ऐसा इसलिए क्योंकि समय-समय पर किसी न किसी मामले में लॉरेस और उसकी गैंग का नाम सामने आता रहता है. अब एक बार फिर उसकी गैंग का नाम सामने आया है. गैंग ने इस बार पुर्तगाल में फायरिंग कराई है.
लॉरेस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर फायरिंग करवाई है. इस बार गैंग का निशाना पुर्तगाल था और यहां रोमी और प्रिंस के ठिकाने पर फिर फायरिंग की गई है. पूरी घटना की जिम्मेदारी लारेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मलिक से सोशल मीडिया पोस्ट कर ली है.
लारेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?
फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जय श्री राम, सत श्री अकाल राम राम सभी भाइयों को. आज जो “किंग कैश एंड कैरी .109 अल्मेइरीम (पुर्तगाल)” में रोमी किंग और प्रिंस की दुकान (स्टोर) पर दूसरी बार फायरिंग हुई है, वो मैंने (रंदीप मलिक) और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई है.
आगे लिखा कि रोमी और प्रिंस नशे (ड्रग्स) का बिजनेस सरहद पार वालों (पाकिस्तान वाले) के साथ मिलकर कर रहे हैं. इस बात की सरहद पार वालों ने भी पुष्टि की है और हमारे पास इसके सबूत भी हैं. हर कोई इंटरव्यू में सफेद रंग (white colour) बताता है. सबको पता है कि रोमी पर हमला होने के बाद सबसे ज़्यादा तकलीफ़ किसे हुई. सबको पता है कि जो बीच में हमारे पाले हुए कुत्ते भौंक रहे हैं, इन्हें भी जल्द ही मार देंगे.
दुनियाभर में फैली लॉरेंस की गैंग
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग दुनियाभर में फैली हुई है. दुनिया के कई देशों में उसकी गैंग के सदस्य एक्टिव हैं. इनमें जितेंद्र गोगी, गोल्डी डिल्लों, काला राना, आरजू विश्नोई, शुभम लोंकर, साहिल दुहान हिंसा शामिल हैं, जिस गैंगस्टर ने पुर्तगाल फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. वह इस समय अमेरिका की जेल में बंद है और उसका नाम रणदीप मलिक है.


Users Today : 57
Total Users : 18379
Views Today : 85
Total views : 33675
Who's Online : 2
Server Time : October 21, 2026 1:32 pm